Friday, 25 August 2017

एक पत्र रवीश जी के नाम

प्रिय रवीश जी,
     कल आपको पोस्ट पर मैंने कुछ प्रश्न किये थे | जबाब में आपकी ट्रोल आर्मी अभी तक मैदान में आपकी मा बहन कर रही है | कुछ लोग तो सीधे इनबॉक्स में आ धमके हैं | पूछ रहे हैं मेरी क्वालिफिकेशन क्या है आप जैसे मठाधीश पर सवाल उठाने की | अब मैं हर किसी को जबाब नहीं दे सकता | इसीलिए ये पत्र आपके नाम लिख रहा हूँ | सीधे आप तक जबाब पहुचे ये तरीका आपसे ही सीखा है गुरुवर |
                            

     बचपन मैं मेरे शिक्षक ने हमारी कक्षा में डाकू अंगुलिमाल की कहानी सुनाई | क्लास में सभी नतमस्तक थे सिवा मेरे | क्युकि मुझे शुरुवात से ही प्रश्न करने की आदत थी | मैंने सुना था शिक्षा प्रश्न करके ही हासिल होती है | ज्ञान के स्त्रोत उपनिषद इसी तरह के प्रश्नों का उत्तर हैं |

     अत: मैंने गुरूजी से पूछा गुरूजी "गुरूजी क्या कोई अन्य इस घटना का साक्षी था ?  क्या ऐसा नहीं हो सकता कि बुद्ध ने उन्हें राजाश्रय का भरोसा दिलाया हो | क्युकि जिस तरह के अपराध उसने किये थे उसकी तो फांसी ही एकमात्र सजा हो सकती थी | अहिंसा के खोखले सिद्धांत के नाम पर उन्होंने एक दुर्दांत अपराधी को सजा से बचा लिया | क्या ये बुद्ध और अंगुलिमाल की आपस में डील नहीं हो सकती | फिर बुद्ध और अंगुलिमाल के अतिरिक्त इसका साक्षी कौन था ? जो बुद्ध ने कहा उसी को सच मान लिया |"

     उस समय इस्लामिक आतंकवादी बिन लादेन की कब्र खोदी जा रही थी | अमेरिका उसे तोरा बोरा में ढूढ़ रहा था | तो मैंने अपना दूसरा प्रश्न किया ...

     "यदि बुद्ध के अहिंसा के सिद्धांतों में इतनी ही शक्ति है तो क्यों अमेरिका अरबो खरबों रूपये अफगानिस्तान में फूंक रहा है | क्यों नहीं दलाई लामा जो बौद्धों के सर्वोच्च गुरु हैं जाकर बिन लादेन को सत्य और अहिंसा के पथ पर चलने का उपदेश देते ? क्या उन्हें अपनी जान का भय है या अहिंसा के सिद्धांतों में खुद उनका भरोसा नहीं रहा ? "

     गुरूजी के पास इन प्रश्नों का कोई उत्तर नहीं था | वो बहस थोड़ी सी तल्ख हो गई | उन्होंने सीधे मेरे परिवार पर प्रश्न करना शुरू किया | मेरे दुर्भाग्य से वो बौद्ध थे इसीलिए बुद्ध की आलोचना सुन न सके | प्रतिउत्तर देना उनके वश में नहीं था इसीलिए उन्होंने बुद्ध के विपरीत रास्ता चुना | यानि कि हिंसा का | मुझे मारपीट पर मुर्गा बना दिया |

     हालाँकि मैं इसे बुद्ध के विपरीत रास्ता नहीं मानूंगा क्युकि बुद्ध और अहिंसा दो विपरीत ध्रुव हैं | आचार्य कुमारिल भट्ट ने जब बौद्ध पन्थाचार्यों की शास्त्रार्थ में धज्जियाँ उड़ा दी तब बौद्ध लोगों ने उन्हें मारने के लिए दौड़ा दिया | ये बुद्ध की अहिंसा थी ये थे उनके उपदेश | खैर जाने दीजिये |

     उस दिन मुझे दो सीख मिली | प्रथम निर्दोष बन जाओ | अनजान होकर भोले होने का स्वांग करो | अधरों पे मोहिनी मुस्कान रखों | अपने प्रश्न कुछ इस तरह पूछों कि सामने वाले को लगे आपको वास्तव में ज्ञान की ललक है | लोग तुम्हारी मानसिकता पर सवाल ही न उठा सकें | जब कोई सवाल उठाने की कोशिश करे तो वही चार लोग आके कहें कि " Awww .. He is such a cute guy .. He can't do it. " और फिर पाउट करने लगें |

     द्वितीय ढोंगी हो जाओ | अन्दर से बिन लादेन बनों और ऊपर से बुद्ध | चेहरा ओढ़ लो | प्याज की तरह पर्त वाले बनों | ताकि कोई समझ ही न पाए तुम्हारा असली रूप क्या है ? सामने से बुद्ध की तरह ज्ञान यज्ञ करते रहो | अपने एजेंडा का प्रचार करते रहो | यदि कोई प्रश्न खड़ा करे तो उस पर मोहिनी मुस्कान का जादू चला दो | फिर अपने अनुयाइयों को भेज दो | अपने विरोधियों को तहस नहस कर दो | उन्हें मार दो उनकी आवाज को दबा दो |

    रवीश जी कल आपकी वाहियात पोस्ट पढ़ी और आदतानुसार उस पर कुछ चुभते प्रश्न कर लिए | अब गुरूजी की तरह आपमें भी हिम्मत नहीं थी उनका सामना करने की | तो आपने भी गुरूजी का रास्ता अपनाया | बजाय सामना करने के आपने अपनी ट्रोल आर्मी को भेजना उचित समझा | वाह रे बुद्ध ! देखी तेरी बौद्धिकता भी | इनबॉक्स भी भर दिया इधर कमेन्ट बॉक्स भी |

     सर मुझे आपसे बस इतना पूछना है कि क्या आप खुद को होली काऊ समझते हैं | या आप बुद्धत्व को प्राप्त कर चुके हैं | इसीलिए आप पर सवाल नहीं उठाये जा सकते ? आप प्रश्न करने वालों से क्यों डरते हैं ? संवाद द्विपक्षीय होता है | संवाद को एकपक्षीय बनाकर इसकी आत्मा का गला क्यों घोटना चाहते हैं आप ? आपके भक्त लगातार मेरी आईडी रिपोर्ट कर रहे हैं | आप क्यों मेरी आवाज को बंद करना चाहते हैं ? आपको क्यों मेरा बोलना खल रहा है ?

                               

     आप क्यों किसी के बोलने से डरते हैं ? ऐसा क्यों लगता है आपको कि कोई यदि कुछ बोलेगा तो आपकी पोल खुल जाएगी ? इसीलिए इस आवाज का गला घोंट दो | इसे गाली दो | इसे धमकी दो | इसे बदनाम करो | इसे मेसेज करो | पर्सनल अटैक करो | कुछ भी करो पर बोलने मत दो | सवाल मत पूछने दो |

     लेकिन मैं तो पूछूँगा | आप भले ही गालियाँ दिलवाओ या भद्दे कमेन्ट करवाओ | पर मैं प्रश्न पूछूँगा आपसे ? मैं पूछूँगा आपसे कि आपके पास इतना पैसा आता कहाँ से है जो आपने इतने ट्रोल्स पाल रखे हैं ? कितना कमीशन मिलता है बृजेश पांडे से आपको जो उनके खिलाफ बोलने में आपकी जीभ तालू से चिपक जाती है ? नक्सलियों पे सेना का प्रयोग क्यों नहीँ किया जाये ? कश्मीर से सेना क्यों हटाई जाए ? बंगाल में कवरेज करने कब जायेंगे आप ? केरला में हत्यारों पर कब बोलेंगे आप ? AMU में महिला पत्रकार की में हैंडलिंग पर कब मोमबत्ती जलाएंगे आप ?  राजेश की हत्या पर #NotinMyName कैम्पेन कब करेंगे सर ?

     हालाँकि मैं जानता हूँ आप इसका उत्तर कभी नहीं लिखेंगे | क्युकि आप सही मायनों में बुद्धत्व को प्राप्त कर चुके हैं | किन्तु सर आज आइना जरूर देखिएगा | आपको कालिख स्पष्ट नजर आएगी | साथ में अन्दर का बिन लादेन भी दिख जायेगा आपको | क्युकि लाख चेहरे ओढ़ ले इन्सान किन्तु आइना सारे मेकअप हटा ही देता है |
-अनुज अग्रवाल